1. मेष : आपके लिए यह परिवर्तन शुभ फल लेकर आना वाला है। धन समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पहले की अपेक्षा आप और अधिक कार्य कुशल होंगे।
2. मिथुन : आपके लिए यह परिवर्तन भाग्य के दरवाजे खोल देगा। निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी निर्णय क्षमता का विकास होगा। शत्रुओं से निजात मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा।
3. सिंह : आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के मार्ग की सभी अड़चनें दूर होंगी। अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का भी अंत होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक संपत्ति संबंधित मामलों में बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी।
4. कन्या : फरवरी माह में आपमें सकारात्मक भावों का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे। पारिवारिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
5. मकर : फरवरी माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए प्रगति लेकर आ रहा है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं और सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
6. कुंभ : फरवरी माह के ग्रह परिवर्तन नौकरी में उन्नति के अवसर पैदा करेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
from ज्योतिष https://ift.tt/35y7zcP
EmoticonEmoticon