नवरात्रि के राशि अनुसार शुभ उपाय किस्मत बदल देंगे, माता रानी देंगी आशीर्वाद

Sharadiya Navratri 2022: ज्योतिष मान्यता के अनुसार शारदीय नवरा‍त्रि के 9 दिनों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं, जिससे आपकी हर कामना पूरी हो सकती है। शारदीय नवरात्रि में सुख-शांति और सौभाग्य-समृद्धि प्राप्ति करना चाहते हैं तो राशि के अनुसार करें उपाय और पढ़े शुभ पाठ।

 

मेष- मेष राशि वाले प्रात:काल दुर्गा चालीसा के 11 पाठ करें। पीले फूलों को अर्पित करें।

 

वृषभ- वृषभ राशि वाले प्रात:काल देवी-कवच या सप्तश्लोकी का पाठ करें। सफ़ेद चीजों से मां की पूजा करें।

 

मिथुन- मिथुन राशि वाले प्रात:काल अर्गला स्तोत्र का पाठ करें। माता को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं।

 

कर्क- कर्क राशि वाले गौरी-जी की आराधना करें। दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं।

 

सिंह- सिंह राशि वाले आदित्य-हृदय-स्तोत्र के 11 पाठ करें। रोली और केसर अर्पित करें।

 

कन्या- कन्या राशि वाले गायत्री-मंत्र जाप करें। दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगानी चाहिए।

तुला- तुला राशि वाले श्री-सूक्तम या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। लाल चुनरी चढ़ाएं।

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले मंगला-स्तोत्र का पाठ करें। गुडहल का फूल तथा गुड़ का भोग अर्पित करें।

 

धनु- धनु राशि वाले कुंजिका स्तोत्र या सप्तशती का पाठ करें। पीले रंग की मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें।

 

मकर- मकर राशि वाले हनुमान चालीसा के 11पाठ नौ दिन करें। नारियल की बर्फी का भोग लगाएं।

 

कुंभ- कुंभ राशि वाले सुंदरकांड या देवी कवच का पाठ करें। घी का दीपक जलाएं।

 

मीन- मीन राशि वाले राम-रक्षास्तो‍त्र का पाठ करें। केला, पीला फूल अर्पित करें।



from ज्योतिष https://ift.tt/NUqr8Dg
Previous
Next Post »