April Horoscope 2023: नए सप्ताह में कौनसी राशियां होंगी मालामाल, किसके चमकेंगे सितारे (साप्ताहिक राशिफल 3-9 अप्रैल)

Weekly Horoscope 2023 
 


अप्रैल महीने के साप्ताहिक राशिफल में (Weekly Forecast 3 to 9 April 2023) जानें मेष से मीन राशि वालों के लिए खास जानकारी। रोमांस, व्यापार, नौकरी, शेयर मार्केट, करियर, शिक्षा, रोजगार, सेहत, परिवार, धन के मामले में कैसा रहेगा नया सप्ताह। यहां पढ़ें नए सप्ताह का राशिफल...

 

(साप्ताहिक राशिफल : 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023) 

 

मेष राशि (मार्च 21 से अप्रैल 20):

 

ऑफिस में पदोन्नति या सैलरी इन्क्रीमेंट हो सकती है। पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास जरूरी है। बजट निर्धारित रखने से वित्तीय स्थिति सुधर सकती है। अच्छी सेहत के लिए गाइडलाइंस को फॉलो करें। सामाजिक समारोहों में भाग लेने के आसार दिख रहे हैं। घर के अंदर रिनोवेशन का काम कराया जा सकता है। किसी भी यात्रा की योजना बनाते वक्त सावधान रहें। साथी के साथ रिश्तों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

 

लकी नंबर : 22

लकी कलर : ब्लू

 

वृषभ राशि (अप्रैल 21 से मई 20):

 

मिले हुए सभी अवसरों का पर्याप्त लाभ उठा सकते हैं। सप्ताह के अंत में वैकेशन ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति विवाद का फैसला पक्ष में आ सकता है। करियर के लिए नए विकल्प मिलने की आशा है। किसी भी काम को करने से पहले बुजुर्गों की सलाह लें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम का सहारा लें। पुराने शेयर बाजार निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें।

 

लकी नंबर : 11

लकी कलर : पर्पल

 

मिथुन राशि (21 मई से जून 21):

 

समाज के अंदर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। छात्र उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। करीबियों के साथ पिकनिक पर जाने की उम्मीद है। वास्तु पर ध्यान देने से पारिवारिक माहौल शांत हो सकता है। अपने गुस्से को कम करने के लिए उचित प्रयास करें। किसी प्रतिष्ठित कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। यह सप्ताह व्यापार के नजरिये से शानदार रह सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

 

लकी नंबर : 2

लकी कलर : व्हाइट

 

कर्क राशि (जून 22 से जुलाई 22):

 

पालतू जानवरों और पक्षियों के प्रति संवेदनशील बने रहें। छात्रों को मन-मुताबिक रिजल्ट मिलने की संभावना है। घरों के कामों को नए शिरे से शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। अच्छी फिटनेस के लिए डाइट प्लान पर फोकस करें। इस सप्ताह अच्छी नौकरी की तलाश समाप्त हो सकती है। साथी के साथ इमोशनली कनेक्ट होने का प्रयास करें। 

 

लकी नंबर : 15

लकी कलर : ग्रीन

 

सिंह राशि (जुलाई 23 से अगस्त 23):

 

छात्र ऑनलाइन पढ़ाई की ओर रुचि दिखा सकते हैं। यात्रा आपके मन-मुताबिक तरीके से हो सकती है। जल्द ही नए किराएदार मिलने की संभावना है। किन्हीं कारणों की वजह से नौकरी बदलनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से खुद को स्थिर महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शारीरिक फिटनेस के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। साथी के साथ रोमांटिक डिनर या रोमांटिक ड्राइव पर जाएं।

 

लकी नंबर : 4

लकी कलर : क्रीम

 

कन्या राशि (अगस्त 24 से सितंबर 23):

 

पड़ोसियों से हमेशा अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों को अपनी स्किल्स में ध्यान देने की जरूरत। संभव हो सके तो इस सप्ताह यात्रा न करने का प्रयास करें। संपत्ति से जुड़े हुए सभी दस्तावेजों को संभालकर रखें। बड़ों की सलाह काम में मददगार साबित हो सकती है। इस सप्ताह पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। फ्रीलांसिंग एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं।

 

लकी नंबर : 5

लकी कलर : ऑल शेड्स ऑफ़ ग्रीन

 

तुला राशि (सितंबर 24 से अक्टूबर 23):

 

इस सप्ताह किसी भी काम को करने के दौरान सतर्क रहें। छात्रों को सभी काम टाइम टेबल के अनुसार करना है। अच्छे मुनाफे के लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी पर निवेश करें। यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए प्री बुकिंग करें। करीबियों के साथ समय बिताने से रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बचत और निवेश के मौकों का इस्तेमाल करना सीखें। पत्नी के साथ रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

लकी नंबर : 3

लकी कलर : सैफ्रॉन

 

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 से नवंबर 22):

 

निर्णयों को लेने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस सप्ताह ऑफिस में कुछ नए प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। इस सप्ताह दूर के रिश्तेदारों से आपके संबंध सुधर सकते हैं। म्युचुअल फंड निवेश से आर्थिक हालात सुधर सकते हैं। सुबह की सैर से सेहत में सुधार होने की संभावना है। रियल स्टेट के सौदों से फाइनेंशियली फायदा हो सकता है। परिवार के साथ की गई यात्रा मनोरंजक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिताने का प्रयास करें।

 

लकी नंबर : 6

लकी कलर : मैजेंटा

 

धनु राशि (23 नवंबर से दिसंबर 21):

 

दफ्तर के अंदर प्रोजेक्ट्स में सीनियर्स की मदद मिल सकती है। नए घर की तलाश जल्द ही समाप्त होने की संभावना है। विदेश की यात्रा मनोरंजक साबित होने की उम्मीद है। फिजूलखर्ची की वजह से आर्थिक तंगी हो सकती है। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अपने डाइट प्लान के प्रति संवेदनशील होने की कोशिश करें। छात्रों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथी के साथ रोमांटिक रिश्ते में लॉयल्टी बनाए रखें।

 

लकी नंबर : 18

लकी कलर : ब्रॉउन

 

मकर राशि (22 दिसंबर से जनवरी 21):

 

सामाजिक कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स स्किल्स को सुधारने में विशेष ध्यान दे सकते हैं। विदेश यात्रा से व्यक्तित्व पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। रियल स्टेट की डील का सस्ते में फाइनल होने की उम्मीद है। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में भाग लेने की संभावना है। नए बिजनेस प्लान के बारे में विचार कर सकते हैं। पेशेवर जीवन में अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ख़टास पैदा हो सकती है।

 

लकी नंबर : 9

लकी कलर : पीच

 

कुंभ राशि (22 से फरवरी 19 जनवरी):

 

सामाजिक जीवन में संघर्षों से सामना हो सकता है। सप्ताह के अंत की यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रोजेट्स लॉन्च कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मिठास यथावत बनी रह सकती है। शेयर बाजार में निवेश से पहले बाजार की स्थिति को देखें। छात्रों को उनके कड़े परिश्रम का फल मिल सकता है। रूटीन प्लान में व्यायाम कर सकते हैं। सिंगल्स लोगों को जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है।

 

लकी नंबर : 11

लकी कलर : ऑरेंज

 

मीन राशि (फरवरी 20 से मार्च 20):

 

नए व्यापार के लिए नए पार्टनर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस के अंदर वर्कलोड बढ़ने की संभावना है। रियल स्टेट निवेश से पहले दस्तावेजों की उचित जांच करें। सड़क यात्रा मनोरंजक और सुखद साबित हो सकती है। स्टूडेंट्स को पसंदीदा कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। सामाजिक मुद्दों को अपनी बुद्धिमानी से सुलझा सकते हैं। 

अच्छी सेहत के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आ सकती है।

 

लकी नंबर : 15

लकी कलर : मैरून

Weekly Horoscope 2023 
 


 

ALSO READ: हनुमान जी पिछले जन्म में कौन थे?

ALSO READ: कैसे होते हैं अप्रैल माह में जन्म लेने वाले, आपका जन्म April में हुआ है तो जानिए अपने बारे में




from ज्योतिष https://ift.tt/UyZdrpv
Previous
Next Post »