Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ

solar eclips 2024

solar eclips 2024

Largest Solar Eclipse of the Century 2024: 2 अक्टूबर 2024 को 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। हालांकि ये सूर्यग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा।  2 अक्टूबर 2024 बुधवार को वलयकार सूर्य ग्रहण रहेगा। भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी और आधी रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

 

  • 2 अक्टूबर 2024 बुधवार को 21वीं सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण का 4 राशियों पर अशुभ प्रभाव
  • क्या होता है वलयकार सूर्य ग्रहण

 

कहां दिखाई देगा : भारत में नहीं दिखाई देगा। 2 और 3 अक्टूबर की दरम्यानी रात लगने वाले वलयाकार सूर्यग्रहण के नजारे से भी देश के खगोलप्रेमी वंचित रहेंगे। पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में भी नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक महासागर, आइलैंड, ब्राजील, पेरू, चिली, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको, न्यूजीलैंज, फिजी और आर्कटिक समेत कई देशों में नजर आएगा।

 

क्या होता है वलयकार सूर्य ग्रहण : सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना कुल 7 मिनट 21 सेकंड चलेगी और इसकी चरमावस्था पर सूर्य का 93 प्रतिशत फीसद हिस्सा ढक जाएगा जिससे सौरमंडल का मुखिया पृथ्वीवासियों को चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा। इसे कंगन या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। सूर्य ग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होता है और इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ऐसे में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। कंगन आकार में बने सूर्य ग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Surya Grahan

सूर्य ग्रहण का 4 राशियों पर प्रभाव क्या होगा? 

 

1. मेष राशि: सूर्य ग्रहण के चलते आपको घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव हो सकता है।  

 

2. मिथुन राशि: सूर्य ग्रहण के चलते आपको अपने कार्यक्षेत्र में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी लेन देन करते वक्त सावधान रहें आपको धोखा भी दे सकता है।

 

3. कर्क राशि: सूर्य ग्रहण का आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आपको किसी अशुभ समाचार का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपको दुख होगा। 

 

4. तुला राशि: आपको अपने कार्यक्षेत्र और जीवन में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा हैं तो सावधान रहें। व्यापार में घाटा हो सकता है।



from ज्योतिष https://ift.tt/ScL6F9v
Previous
Next Post »