मेष (Aries)
Today Horoscope Rashifal 10 September 2025 :करियर: आज आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा फायदा होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंध में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन काम की वजह से थोड़ी थकान हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।ALSO READ: September 2025 Weekly Horoscope: इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?
वृषभ (Taurus)
करियर: आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज आपको लाभ दिलाएगी। व्यवसायियों को नए अवसर मिलेंगे।
लव: आज परिवार में किसी शुभ कार्य का योग बन सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
धन: आज आप किसी सुख-सुविधा पर धन खर्च कर सकते हैं, जो आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य: घर में माता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान का भी ध्यान रखें।
उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
मिथुन (Gemini)
करियर: नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। अचानक किसी प्रोजेक्ट में बदलाव हो सकता है।
लव: संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा
धन: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें।
उपाय: जरूरतमंदों को हरी दाल का दान करें।ALSO READ: Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण का असर, हाल ही में हुए चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कैसे दूर करें
कर्क (Cancer)
करियर: अधिकारी आपसे कुछ महत्वपूर्ण काम करवा सकते हैं, जिसे समय पर पूरा करना आपके लिए जरूरी है।
लव: पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको अपने साथी की किसी समस्या में मदद करनी पड़ सकती है।
धन: खर्च बढ़े हुए रहेंगे। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सर्दी, जुकाम या संक्रमण की समस्या हो सकती है। अपने खानपान और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें और अपने गुरु का आशीर्वाद लें।
सिंह (Leo)
करियर: आज करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि, किसी को पदोन्नति संभव है।
लव: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी।
धन: बड़े धन लाभ के योग हैं। आपका आत्मविश्वास आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।
कन्या (Virgo)
करियर: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आर्थिक लाभ होगा।
लव: सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे।
धन: आर्थिक लाभ होगा। पुराने निवेश से अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: माता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लें।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और लाल रंग के फूल चढ़ाएं।
तुला (Libra)
करियर: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है। हालांकि, सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरा हो पाएगा।
लव: प्रेम संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और शांति से बात करें।
धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक (Scorpio)
करियर: आपके काम में सफलता मिलेगी। आप अपनी योजनाओं को गति देंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता व अनुभव की प्रशंसा होगी।
लव: निजी संबंध बेहतर रहेंगे। आप अपने रिश्ते में गहराई महसूस करेंगे।
धन: आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य: घर में सबकी सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius)
करियर: नए अवसरों को हाथ से जाने न दें, क्योंकि ये आपके करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
लव: परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
धन: कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मकर (Capricorn)
करियर: कार्य व्यापार में तरक्की मिलेगी। आज आप महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
लव: परिवार में घरेलू मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। प्रेमी साथी जल्दबाजी न करें।
धन: कार्य व्यापार में तरक्की मिलेगी और धन लाभ के प्रबल योग हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ (Aquarius)
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका समाधान कर लेंगे। व्यापार में सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।
लव: परिवार और विशेष रूप से माता से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लें।
धन: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है।
उपाय: राहु और शनि के मंत्रों का जाप करें।
मीन (Pisces)
करियर: काम में सफलता और भाग्य में वृद्धि के योग हैं। आपकी मेहनत और योग्यता से आपको लाभ मिलेगा।
लव: भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा का आयोजन होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
धन: आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में कमाई में बढ़ोतरी होगी।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।ALSO READ: सितंबर माह 2025 में कब कब है एकादशी?
from ज्योतिष https://ift.tt/wJ7Uizv
EmoticonEmoticon