Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 सितंबर, 2025)

मेष राशि (Aries)

Today Horoscope Rashifal 23 September 2025 : करियर: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

लव: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ के योग हैं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं।ALSO READ: Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नौदुर्गा के 9 दिनों के 9 मंत्र, 9 नैवेद्य और 9 स्तुति

 

वृषभ राशि (Taurus)

करियर: कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और धैर्य बनाए रखें।

लव: रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

धन: आज अधिक खर्च से बचें। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें।

उपाय: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा व अर्चना करें। विनम्रता व संयम बनाए रखें। 

 

मिथुन राशि (Gemini)

करियर: आज आपको अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे।

लव: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: घर में सफ़ेद फूल चढ़ाएं। सफेद चीज़ पहनें।

 

कर्क राशि (Cancer)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

लव: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धन: रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

उपाय: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद फूल अर्पित करें।

 

सिंह राशि (Leo)

करियर: कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके नेतृत्व की सराहना होगी।

लव: रिश्तों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धन: अचानक धन लाभ के योग हैं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: मां दुर्गा के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

 

कन्या राशि (Virgo)

करियर: आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। कानूनी मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

लव: पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न होगा।

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, खान-पान का ध्यान रखें।

उपाय: मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का जाप करें। शांत संगीत सुनें।

 

तुला राशि (Libra)

करियर: आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

लव: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

धन: कारोबारियों के आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।ALSO READ: Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 9 नहीं इस बार 10 दिनों की, जानिए कौनसी तिथि रहेगी 2 दिन

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: नौकरीपेशा को करियर के मामले में दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें।

लव: रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। वाणी संयम रखें। 

धन: आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

लव: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धन: आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: मां को दूध‑दही चढ़ाएं। शांत मन से मनोकामनाएं मांगे।

 

मकर राशि (Capricorn)

करियर: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा, पदोन्नति संभव।

लव: प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से घर वालों की सहायता से सुलझा लेंगे।

धन: अचानक धन लाभ के योग हैं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: मां ब्रह्मचारिणी को फूल अर्पित करें। 

 

कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: कार्यस्थल पर आज आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारियां दी जाएंगी। और आप अपने विवेक से सफलता प्राप्त करेंगे।

लव: रोमांस में मधुरता रहेगी। परिवारजनों से अपनापन बढ़ेगा।

धन: कारोबार में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक धनलाभ के अच्छे योग हैं।

स्वास्थ्य: घर में सभी की सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: सफेद रंग पहनें। मन में अहंकार न आए, नम्रता रखें।

 

मीन राशि (Pisces)

करियर: कार्यक्षेत्र और व्यापार में धन कमाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। आज कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी। 

लव: शादीशुदा जीवन की समस्या दूर होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

धन: परिवार में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता हैं।

स्वास्थ्य: माता को तनाव महसूस हो सकता है। ध्यान रखें। 

उपाय: मां की आराधना में समय लगाएं। ALSO READ: Upang Lalita Vrat 2025: उपांग ललिता व्रत 2025, जानें महत्व, पूजा विधि, परंपरा और शुभ मुहूर्त



from ज्योतिष https://ift.tt/OgW7JEY
Previous
Next Post »