मेष राशि (Aries)
Today Horoscope Rashifal 24 September 2025: करियर: आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
लव: रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें। पार्टनर से बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
धन: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। पर्याप्त आराम करें।
उपाय: मां चंद्रघंटा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।ALSO READ: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ज्योतिष के 10 खास उपाय
वृषभ राशि (Taurus)
करियर: आपके प्रयास सफल होंगे और आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
धन: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। निवेश से लाभ के योग हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
उपाय: माता चंद्रघंटा की आराधना करें
मिथुन राशि (Gemini)
करियर: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।
लव: रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा में हरे रंग की चीजों का उपयोग करें।
कर्क राशि (Cancer)
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे।
लव: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। योग और मेडिटेशन से लाभ होगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo)
करियर: आपके निर्णय सही साबित होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके नेतृत्व की सराहना होगी।
लव: पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी।
धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। कारोबार हेतु समय सुखद।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन काम के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: मां चंद्रघंटा को सुनहरे या पीले रंग के फूल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
करियर: आज आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कलीग्स की बेवजह की बातों से बचें।
लव: पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न होगा।
धन: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बाहरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
उपाय: देवी दुर्गा को खीर का भोग लगाएं।
तुला राशि (Libra)
करियर: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
लव: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
धन: आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार में लाभ होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खासकर बुजुर्ग माता पिता का।
उपाय: मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं।ALSO READ: Weekly Horoscope 22 To 28 September: नवरात्रि से शुरू हो रहा है सितंबर का नया सप्ताह, जानें किन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा
वृश्चिक राशि (Scorpio)
करियर: करियर के मामले में दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
लव: रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें।
धन: आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: 'ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः' मंत्र जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius)
करियर: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई बड़ी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
लव: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धन: कारोबार में आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। बचत भी होगी।
स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या या हल्की खांसी आ सकती है।
उपाय: देवी मां को मीठा भोग चढ़ाएं।
मकर राशि (Capricorn)
करियर: आज का दिन नौकरीपेशा के लिए अतिशुभ है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।
लव: प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझा लेंगे।
धन: व्यापार से अचानक धन लाभ के योग हैं। समय अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य: जुकाम हो तो गरम पेय लें, ताजी हवा में समय बिताएं।
उपाय: मां दुर्गा को मौसमी फलों का भोग लगाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
करियर: कार्यक्षेत्र में छोटे‑छोटे कामों को पूरी निष्ठा से करें, सफलता प्राप्त करेंगे।
लव: साथी से आपसी समझ बढ़ेगी। खुले मन से बात करें।
धन: सावधानी से खर्च करें। छोटे निवेश और बचत बेहतर रहेंगे।
स्वास्थ्य: घर-परिवार में सभी की सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: देवी चंद्रघंटा के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशि (Pisces)
करियर: कार्यक्षेत्र में आपके छोटे प्रयास आज रिश्ते में खास प्रभाव डालेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। अपनों से करीबी बढ़ेगी।
धन: आज उधार न लें। आर्थिक लाभ के योग हैं।
स्वास्थ्य: संतुलित आहार व पानी के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल या भोजन अर्पित करें।ALSO READ: Solar Ashwin Month 2025: सौर आश्विन मास, जानें महत्व और पौराणिक बातें
from ज्योतिष https://ift.tt/DaijPO4
EmoticonEmoticon