Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 सितंबर, 2025)

मेष राशि (Aries)

Today Horoscope Rashifal 26 September 2025 : करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

लव: रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

उपाय: मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाएं।ALSO READ: Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर पंचमी की देवी स्कंद माता की कथा, मंत्र और पूजा विधि

 

वृषभ राशि (Taurus)

करियर: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी भी बहस या विवाद से बचें।

लव: पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धन: अनावश्यक खर्चों से बचें। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

स्वास्थ्य: गले से संबंधित समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें।

उपाय: किसी गरीब को कुछ फल भोजन दान करें।

 

मिथुन राशि (Gemini)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार सफल होंगे। टीम के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलें।

लव: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

धन: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी भी तरह के बड़े लेन-देन से बचें।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: मां कूष्मांडा को हरी इलायची का भोग लगाएं।

 

कर्क राशि (Cancer)

करियर: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से प्रसन्न होंगे।

लव: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धन: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

स्वास्थ्य: ताज़ा हवा में समय बिताएं। खान-पान संतुलित हो।

उपाय: मां दुर्गा के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

 

सिंह राशि (Leo)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके नेतृत्व की सराहना होगी।

लव: रिश्तों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। आभूषण खरीदी के योग।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: मां कूष्मांडा की पूजा में पीले फूल अर्पित करें।ALSO READ: Upang Lalita Vrat 2025: उपांग ललिता व्रत 2025, जानें महत्व, पूजा विधि, परंपरा और शुभ मुहूर्त

 

कन्या राशि (Virgo)

करियर: कार्यस्थल पर आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे, इससे सफलता मिलेगी। कोर्ट के मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

लव: पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

धन: व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत होगी। 

स्वास्थ्य: मानसिक शांति की ज़रूरत है; हल्की गतिविधियों से मन हल्का होगा। 

उपाय: देवी को नारंगी पुष्प अर्पित करें।

 

तुला राशि (Libra)

करियर: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

धन: व्यापार में धनलाभ होगा। नौकरीपेशा को आय के साधन बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य: पेट या नींद से जुड़ी असुविधाएं हो सकती हैं।

उपाय: मां दुर्गा को चुनरी और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी। लेकिन अहंकार से बचें।

लव: रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। ध्यान दें कि ज्यादा अभिमान रिश्तों को प्रभावित न करें।

धन: आवेग में किये गए निर्णय बाद में पछतावा दिला सकते हैं।

स्वास्थ्य: माता-पिता के सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: मां कूष्मांडा से स्वास्थ्य व सफलता की प्रार्थना करें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

करियर: कार्यक्षेत्र में नेतृत्व संबंधी कोई भूमिका मिल सकती है। 

लव: साथी आपके चुम्बकीय व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

धन: धनप्राप्ति के रास्ते खुलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

स्वास्थ्य: जोश होगा पर ज़्यादा थकावट से बचें। 

उपाय: दीपक जलाते समय ध्यान एकाग्र करें।

 

मकर राशि (Capricorn)

करियर: आज का दिन आपके लिए शुभ है। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा।

लव: आप आज आकर्षक दिखेंगे; प्रेम संबंधों में मित्रता बढेगी।

धन: अचानक धन लाभ के योग हैं।  आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं।

स्वास्थ्य: हल्का विश्राम व योग से शरीर को संतुलित रखें।

उपाय: मां दुर्गा के 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करें।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन उन्हें आप आसानी से सुलझा लेंगे। 

लव:  प्रेम में रोमांस बढ़ेगा; नया उत्साह आएगा। 

धन: आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

स्वास्थ्य: परिवारजन की सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: नारंगी रंग पहनें।  

 

मीन राशि (Pisces)

करियर: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति तथा लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। 

लव: सिंगल लोग नए मिलाप कर सकते हैं। साथी के साथ मीठी बातें करें।

धन: आर्थिक मामलों में सावधान रहें, कुछ अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य: आज सेहत ठीक न होने से तनाव महसूस हो सकता है।

उपाय: देवी को मालपुआ अर्पित करें।ALSO READ: 27 सितंबर को बदलेगी सूर्य की चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हो जाएंगी मालामाल



from ज्योतिष https://ift.tt/TZ2xaYv
Previous
Next Post »