मकर संक्रांति पर बन रहे हैं शुभ योग, 3 राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

Makar Sankranti 2026: वर्ष 2026 में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। वर्ष 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार ग्रहों की स्थिति साधकों और दान-पुण्य करने वालों के लिए अत्यंत फलदायी रहेगी। मकर संक्रांति 2026 के मुख्य शुभ योग और विवरण नीचे दिए गए हैं।

 

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: 14 जनवरी 2026, बुधवार को मध्यान्ह काल 03:13 पीएम बजे।

 

मकर संक्रांति के लिए शुभ योग:

1. षटतिला एकादशी:14 जनवरी को मकर संक्रांति रहेगी और इसी दिन षटतिला एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसा संयोग सालों बाद बना है। 

2. अनुराधा नक्षत्र: इस दिन बुधवार के संयोग में अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा वृश्‍चिक राशि में रहेंगे। 

3. सर्वार्थसिद्धि योग: सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:15 बजे से दिनभर रहेगा।

4. अमृत सिद्धि योग: अमृतसिद्धि योग सुबह 07:15 बजे से दिनभर रहेगा।

5. सूर्य-शनि का संबंध: सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि (मकर) में प्रवेश करेंगे।

 

1. मेष राशि: यह संक्रांति आपके करियर के लिए वरदान साबित होगी, जिसमें पदोन्नति और मान-सम्मान के प्रबल योग हैं। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और धन लाभ के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और वैवाहिक जीवन में मधुरता व नई ऊर्जा का संचार होगा।

 

2. सिंह राशि: राशि स्वामी सूर्य के प्रभाव से आपका प्रभाव और दबदबा बढ़ेगा, जिससे व्यापार में बड़ा मुनाफा और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को विशेष पहचान मिलेगी और आर्थिक मजबूती के कारण आप सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकेंगे। रिश्तों में ईमानदारी बढ़ेगी और स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

 

3. वृश्चिक राशि: यह समय आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि करेगा, जिससे निवेश के क्षेत्र में स्वर्णिम लाभ होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियों के साथ पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापारिक यात्राएं भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी। आपका व्यवहार परिवार में खुशियां लाएगा और आप मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।



from ज्योतिष https://ift.tt/AEHd1ib
Previous
Next Post »