Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 जनवरी, 2026)

मेष (Aries)

Today Horoscope Rashifal 03 January 2026: करियर: करियर में किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले विचार-विमर्श आवश्यक है।

लव: लव लाइफ में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। 

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए दिन शुभ है।

स्वास्थ्य: अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।

उपाय: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें।ALSO READ: माघ मेले में जा रहे हैं तो करें पांच तरह का दान, सभी संकट हो जाएंगे दूर

 

वृषभ (Taurus)

करियर: वृषभ के लिए आज वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। 

लव: दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, शांत रहकर समस्या सुलझाएं। 

धन: जमीन या संपत्ति में निवेश लाभकारी हो सकता है।

स्वास्थ्य: गले और पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। 

उपाय: आज सफेद मिठाई का सेवन करें।

 

मिथुन (Gemini)

करियर: मिथुन वालों को कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

लव: प्रेम संबंधों में मन की बात कहने का सही समय है। 

धन: कारोबार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

स्वास्थ्य: योग या हल्की एक्सरसाइज करना लाभकारी रहेगा।

उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

कर्क (Cancer)

करियर: कर्क के लिए भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। 

लव: अविवाहितों को रोमांस का मौका मिल सकता है।

धन: अचानक धन लाभ की संभावना है। 

स्वास्थ्य: पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। 

उपाय: आज शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं।

 

सिंह (Leo)

करियर: सिंह के जातक आज ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे। 

लव: प्रेम जीवन में गरिमा बनाए रखें। 

धन: वित्तीय मामलों में बड़ा लाभ हो सकता है। 

स्वास्थ्य: रक्तचाप और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 

उपाय: आज गरीबों को गेहूं का दान करें।

 

कन्या (Virgo)

करियर: कन्या वालों को अपनी बारीकियों पर ध्यान देने की आदत से लाभ होगा। 

लव: रिश्तों में अनावश्यक आलोचना से बचें। 

धन: धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। 

स्वास्थ्य: चर्म रोग या एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

उपाय: आज गणेश जी की पूजा करें।

 

तुला (Libra)

करियर: तुला के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। 

लव: रोमांस और प्यार के लिए उत्तम दिन है। 

धन: वित्तीय संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। 

स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। 

उपाय: आज गुलाबी वस्त्र पहनें।ALSO READ: Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा का व्रत क्यों रखते हैं, क्या है इसे रखने के फायदे?

 

वृश्चिक (Scorpio)

करियर: वृश्चिक को कार्यस्थल पर परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

लव: प्रेम संबंधों में गहनता आएगी। 

धन: अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में बढ़ेगा। 

स्वास्थ्य: चोट लगने की संभावना है, सावधानी बरतें। 

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

धनु (Sagittarius)

करियर: भाग्य धनु के साथ है। बॉस का सहयोग मिलेगा।

लव: पार्टनर के साथ दूर की यात्रा की योजना बन सकती है। 

धन: धन की स्थिति उत्तम है। 

स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। 

उपाय: आज पीले रंग का रुमाल साथ रखें।

 

मकर (Capricorn)

करियर: मकर के जातक आज अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहेंगे। 

लव: आज पार्टनर के लिए समय निकालना आवश्यक है।

धन: आज वित्तीय फैसले समझदारी से लें।

स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द और ठंड से बचाव पर ध्यान दें। 

उपाय: आज शनि देव को तेल अर्पित करें।

 

कुंभ (Aquarius)

करियर: कुंभ वालों के लिए करियर में नए और रचनात्मक विचार लाभकारी होंगे। 

लव: पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं।

धन: ऑनलाइन या सामाजिक नेटवर्किंग से धन लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य: आध्यात्मिक गतिविधियों में समय लगाएं।

उपाय: आज जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।

 

मीन (Pisces)

करियर: मीन के लिए विदेश से जुड़े काम या कल्पनाशील क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

लव: रिश्तों में भावनात्मकता बढ़ेगी। 

धन: आज धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: नींद की कमी या आंखों की समस्या हो सकती है। 

उपाय: आज केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।ALSO READ: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026, होने वाली है 6 बड़ी घटनाएं, सतर्क हो जाएं

 



from ज्योतिष https://ift.tt/e0LtTJu
Previous
Next Post »