मेष राशि में सूर्य का प्लूटो से स्क्वायर, क्या होगा 4 राशियों पर इसका प्रभाव

Sun and Pluto in the image; caption warns 4 zodiac signs to be cautious.

25 अप्रैल 2026 को सूर्य का प्लूटो के साथ स्क्वायर होगा। जब दो ग्रह एक-दूसरे से 90° (डिग्री) के कोण पर होते हैं, तो उसे स्क्वायर कहा जाता है। यह योग आमतौर पर टकराव, तनाव और चुनौती लाता है। सूर्य का प्लूटो से स्क्वायर पाश्चात्य ज्योतिष में एक बहुत ही इंटेंस (गहरा और असरदार) ग्रह योग माना जाता है।
 

सूर्य= आत्मविश्वास, अहंकार, पहचान, शक्ति

प्लूटो= गहराई, रहस्य, कंट्रोल, ट्रांसफॉर्मेशन (बड़ा बदलाव)

ALSO READ: सूर्य का मेष राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

जब ये दोनों स्क्वायर में आते हैं, तो पावर स्ट्रगल (शक्ति संघर्ष) बढ़ता है। अंदर छिपी चीजें बाहर आने लगती हैं। व्यक्ति को मजबूरी में बदलाव करना पड़ता है। ईगो क्लैश या खुद से लड़ाई होती है। रिश्तों में तनाव पैदा होता है। पार्टनर/बॉस से टकराव होता है। कोई राज खुल सकता है। इस योग के चलते गुस्से में निर्णय न लें। कंट्रोल करने की कोशिश कम करें। सच से भागें नहीं और खुद को बदलने के लिए तैयार रहें। अगर सही तरीके से हैंडल किया जाए, तो यह जीवन को पूरी तरह अपग्रेड भी कर सकता है।

 

सबसे ज्यादा प्रभावित राशियां

1. मेष (Aries)

सूर्य आपकी ही राशि में है, इसलिए असर सीधा आप पर रहेगा। आपका गुस्सा और ईगो टकरा सकता है। करियर या रिश्तों में पावर स्ट्रगल हो सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने की नौबत आ सकती है। जल्दबाज़ी से बचें, संयम से काम लें। वरना नुकसान हो सकता है।

ALSO READ: मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

2. कर्क (Cancer)

आप पर इमोशनल प्रेशर बहुत बढ़ सकता है। कार्य को लेकर भी आप एग्रेसिव मूड में रह सकते हैं जो नुकसान देगा। परिवार या रिलेशनशिप में छिपी बात सामने आ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपनी भावनाओं पर लगाम लगाकर रखें। प्रतिक्रिया देने से बचकर रहें। सोच समझ कर निर्णय लें।

 

3. तुला (Libra)

इस योग के चलते पार्टनर या बॉस के साथ टकराव संभव है। इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद को कंट्रोल में रखें। रिश्तों में भी सोच समझकर व्यवहार करें और संयम से काम लें। बैलेंस बनाए रखें, नहीं तो रिश्ता बिगड़ सकता है।

 

4. मकर (Capricorn)

आपको करियर और पर्सनल लाइफ में दबाव महसूस हो सकता है। कोई बड़ा बदलाव या जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने तरीके छोड़ने पड़ सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इंतजार करें और जो हो रहा है उसे होने दें। संयम और समझदारी से बेहतर ही होगा। रिएक्शन से बात बिगड़ सकती है।

 

अन्य राशियां:

मीन, मिथुन, सिंह और धनु राशि के लिए मिश्रित परिणाम रहेगा। बाकी राशियां बदलाव महसूस करेंगी, लेकिन संभाल सकती हैं। वैसे भी विश्व में बहुत कुछ बदल ही रहा है।



from ज्योतिष https://ift.tt/qbk7uS2
Previous
Next Post »