May Monthly Horoscope 2026: मई राशिफल: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

मई मासिक राशिफल 2026 का बेहतरीन फोटो

Zodiac predictions May 2026: मई 2026 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद उथल-पुथल भरा और महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जो सभी 12 राशियों के जीवन में नए अवसर और अनूठी चुनौतियां लेकर आएगा। मई के मध्य में सूर्य और बुध का वृषभ राशि में गोचर होगा, जबकि मंगल 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 14 मई को मिथुन राशि में जाकर संचार और संबंधों में नया उत्साह भरेंगे। आइए जानते हैं, इन ग्रह परिवर्तनों का आपकी राशि पर क्या असर होगा:ALSO READ: Amarnath yatra 2026: कैसे और कब प्रारंभ हुई अमरनाथ यात्रा?

 

1. मेष राशि (Aries horoscope):

मेष राशि वाले जातकों के लिए मई 2026 उत्साह और नए अवसरों का महीना साबित होगा। 11 मई को मंगल का आपकी राशि में आना आपको अजेय साहस और ऊर्जा देगा। इस समय आपके करियर में अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और आप नेतृत्व की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि अत्यधिक आत्मविश्वास कहीं क्रोध में न बदल जाए। इस समयावधि में अपनों के साथ बहस से बचें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन में मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा। इस माह खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कारोबारी अनावश्यक निवेश और धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आपको सलाह दी जाती है कि प्रतिदिन योग और ध्यान करें।

 

2. वृषभ राशि (Taurus horoscope): 

वृषभ राशि वालों के लिए यह चमकने का समय रहेगा, क्योंकि 15 मई के बाद सूर्य और बुध आपकी ही राशि में होंगे। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक निवेश के लिए यह महीना 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकता है। काम का बोझ बढ़ने से थकान महसूस हो सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। मई 2026 में वृषभ राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। पुराने निवेश और बचत योजनाओं से फायदा होगा। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस माह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खान-पान और नींद में अनियमितता से बचना लाभकारी साबित होगा। शुभ फल प्राप्ति हेतु हर शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें।

 

3. मिथुन राशि (Gemini horoscope): 

शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में बहार लाएगा। जो लोग मीडिया, लेखन या मार्केटिंग में हैं, उन्हें बड़े अवसर मिलेंगे। नई यात्राओं के योग बन रहे हैं। बता दें कि 25 अप्रैल से यूरेनस आपकी राशि में है, जिससे मन में अचानक बेचैनी या बदलाव की इच्छा हो सकती है। अत: जल्दबाजी में बड़े निर्णय न लें। मिथुन राशि वालों के लिए मई 2026 सीखने और नई योजनाओं को अपनाने का समय कहा जा सकता है। नई स्किल सीखने या शिक्षा में उन्नति के लिए अनुकूल समय है। रिश्तों में संवाद की कमी से विवाद हो सकता है। इस महीने में व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। कुल मिलाकर यह महीना मिला-जुला कहा जा सकता है। इस माह प्रति बुधवार या हर दिन श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना उचित रहेगा।

 

4. कर्क राशि (Cancer horoscope):

कर्क राशि के जातकों के लिए मई 2026 के महीने में परिवार और घर से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। इस माह निवेश और संपत्ति से लाभ के अवसर हैं। कुछ मामलों में मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। यदि मई में आत्मविश्वास कम महसूस होने पर किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। यह महीना आध्यात्मिक प्रगति और आत्म-चिंतन के लिए श्रेष्ठ है। आपको विदेश से जुड़े व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। इस माहर खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। सामाजिक दायरे में किसी के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। समस्या निवारण हेतु प्रति सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। रोमांस को लेकर समय ठीक रहेगा। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे।

 

5. सिंह राशि (Leo horoscope):

सिंह राशि वालों के लिए मई 2026 में करियर और प्रोफेशनल क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। आपकी मेहनत और कड़ी लगन का परिणाम सामने आएगा। परिणामस्वरूप आप अच्छी तरक्की करेंगे। इस माह अहंकार और ईगो में वृद्धि से रिश्तों में दरार आ सकती है। अत: बोलचाल पर संयम रखें। करियर के लिहाज से मई का दूसरा पखवाड़ा शानदार है। आपको सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों को सलाह है कि अहंकार आपके बनते काम बिगाड़ सकता है, अत: मन में अहं को स्थान न दें और कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार होने से बचें। प्रेम और परिवार के लिहाज से माह ठीक रहेगा। प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना लाभकारी सिद्ध होगा।ALSO READ: Sun Transit 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य, 12 राशियों के लिए क्या बदलेगा?


मंथली राशिफल मई का फोटो

6. कन्या राशि (Virgo horoscope): 

कन्या राशि के लोगों के लिए मई 2026 का यह महीना स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सुधार का संकेत देता है। यह समय करियर में बदलाव वाला हो सकता है। नए प्रोजेक्ट और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अपने कार्यस्थल के समय प्रबंधन पर ध्यान दें। कारोबारी यदि हैं तो अत्यधिक चिंता और तनाव से बचें। नौकरी, व्यापार और प्रेम संबंधों में भाग्य आपका साथ देगा। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो 15 मई के बाद अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। इस महीने आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। खास कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर पाचन तंत्र का ध्यान रखें। इस माह किसी जरूरतमंद को सत्तू का दान करें, लाभ होगा।

 

7. तुला राशि (Libra horoscope): 

तुला राशि के जातकों के लिए मई 2026 का महीना संबंध और साझेदारी में विकास के अवसर वाला साबित हो सकता हैं। नए व्यवसायिक समझौते लाभकारी रहेंगे। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। यह माह संभलकर चलने का होने के कारण सोच-समझकर धन का निवेश करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में समाधान मिल सकता है। गुप्त धन या बीमा से लाभ होने की संभावना भी इस महीने बन रही है। इस समयावधि में ग्रहों की चाल मानसिक तनाव दे सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। इस समय श्री सूक्त का पाठ करें, तो लाभकारी साबित होगा। प्रेम संबंधों, परिवार तथा छात्र वर्ग और बुजुर्गों के लिए यह समय ठीक कहा जा सकता है।

 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio horoscope): 

वृश्चिक राशि वालों के लिए मई 2026 का यह महीना मानसिक स्पष्टता और आत्ममूल्यांकन का रहेगा। नौकरीपेशा को करियर और छात्रों को शिक्षा में उन्नति के अवसर मिलेंगे। इस माह आप अपने तथा घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बाहरी यात्रा करते समय सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए यह महीना शुभ है। साझेदारी में लाभ तथा नए व्यावसायिक अनुबंध साइन हो सकते हैं, जिसका फायदा आगामी समय में मिलेगा। प्रेम जीवन में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। इस महीने हनुमान चालीसा का पाठ करें तो समय अच्छा निकल जाएगा। कुल मिलाकर माह ठीक रहने वाला है। 

 

9. धनु राशि (Sagittarius horoscope): 

धनु राशि के जातकों के लिए मई 2026 यात्रा और नई योजनाओं का समय है। कारोबारियों तथा नौकरीपेशा व्यक्तिगत विकास होगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इस माह वित्तीय मामलों में अनियंत्रित खर्च से बचें। मित्रों पर अधिक भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस महीने अचानक बढ़े हुए खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस माह अधिक कर्ज लेने से बचें। प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

10. मकर राशि (Capricorn horoscope): 

मकर राशि वालों के लिए यह महीना कारोबार से मेहनत का फल पाने का समय है। यह माह रचनात्मकता में सफलता और संतान सुख दे सकता है। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आपको खासकर पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अत: अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्टॉक मार्केट या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारी मुनाफा होने के संकेत हैं। लव लाइफ में ईगो की वजह से दूरियां आ सकती हैं। बच्चों की जिद आपको परेशान कर सकती है। प्रति शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

 

11. कुंभ राशि (Aquarius horoscope): 

कुंभ राशि के लिए मई 2026 का महीना नए विचारों और टेक्नोलॉजी से जुड़े अवसर लेकर आएगा। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। पैतृक पारिवारिक विवाद और पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। नया वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता के साथ तथा प्रेम रिलेशन में संबंधों में सुधार होगा और उनका सहयोग मिलेगा। इस माह कार्यस्थल पर काम का दबाव घर की शांति भंग कर सकता है। सीने में जकड़न जैसी सेहत की समस्या हो सकती है। इस माह प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। कुल मिलाकर माह ध्यान रखकर आगे बढ़ने का है। 

 

12. मीन राशि (Pisces horoscope): 

मीन राशि के जातकों के लिए मई 2026 में आर्थिक स्थिरता पाने और नए संबंध बनाने के अवसर मिलेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रचनात्मक और कला से जुड़े कार्य सफल होंगे। इस माह अनावश्यक खर्च और आलस्य से बचना लाभकारी होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर आंखों के मामले में। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बिजनेस में नए क्लाइंट्स जोड़ने में मदद करेंगी। नौकरीपेशा हेतु शनि और राहु की स्थिति मन में भ्रम पैदा कर सकती है। अनिद्रा और बेचैनी से बचने के लिए मेडिटेशन जरूरी होगा। इस महीने पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से समय अच्छा व्यतीत होगा। 

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: May 2026 Vrat Tyohar: मई माह 2026 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट



from ज्योतिष https://ift.tt/bnhPWEI
Previous
Next Post »