Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मई, 2026)

Daily Horoscope 2026 Colorful Images Through 12 Zodiac Signs

1. मेष (Aries)

Today Horoscope Rashifal 25 May 2026 : करियर: आज के दिन व्यापारिक साझेदारी में पारदर्शिता बरतें। 

लव: अविवाहितों के लिए विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।

धन: आज साझेदारी के निवेश में सावधानी रखें।

स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए योग करें। 

उपाय: गंगा दशहरा के दिन ठंडे जल का दान करें।ALSO READ: गंगा दशहरा विशेष: रोंगटे खड़े कर देगी गंगा आरती की ये 5 अलौकिक बातें, जानकर रह जाएंगे दंग

 

2. वृषभ (Taurus)

करियर: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। 

लव: पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक संभव है। 

धन: आर्थिक मामलों में दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें। 

उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

 

3. मिथुन (Gemini)

करियर: नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

लव: प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत रोमांटिक है। 

धन: शेयर मार्केट या निवेश से फायदा हो सकता है।

स्वास्थ्य: खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

 

4. कर्क (Cancer)

करियर: रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।

लव: माता-पिता के आशीर्वाद से लव लाइफ की बाधाएं दूर होंगी।

धन: घर की साज-सज्जा या वाहन पर खर्च हो सकता है। 

स्वास्थ्य: फेफड़ों या सीने में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। 

उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं।

 

5. सिंह (Leo)

करियर: छोटी व्यापारिक यात्राएं भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएंगी।

लव: पार्टनर के साथ संवाद बढ़ेगा, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी।

धन: कम मेहनत में अधिक लाभ होने के संकेत हैं। 

स्वास्थ्य: दिन भर स्फूर्ति बनी रहेगी। 

उपाय: सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें।ALSO READ: Padmini Ekadashi 2026: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी की 5 खास बातें, जानिए व्रत रखने के 5 नियम

 

6. कन्या (Virgo)

करियर: आपकी सलाह ऑफिस में महत्वपूर्ण मानी जाएगी।

लव: परिवार में कोई मांगलिक उत्सव होने के योग हैं। 

धन: निवेश के लिए दूरगामी योजनाएं बनाएंगे।

स्वास्थ्य: मुख या गले से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है। 

उपाय: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

 

7. तुला (Libra)

करियर: कार्यस्थल पर सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

लव: पार्टनर आपकी भावनाओं का पूरा सम्मान करेगा।

धन: खुद पर और विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से बहुत प्रसन्न रहेंगे।

उपाय: आज श्री सूक्त का पाठ करें।

 

8. वृश्चिक (Scorpio)

करियर: करियर में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

लव: प्रेम जीवन के मामले शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

धन: अचानक आए खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। 

स्वास्थ्य: नींद की कमी महसूस हो सकती है। 

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

9. धनु (Sagittarius)

करियर: करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

लव: दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 

धन: अचानक बड़े लाभ की उम्मीद है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

10. मकर (Capricorn)

करियर: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो आपके भविष्य के लिए अच्छी होंगी।

लव: काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे। 

धन: प्रॉपर्टी या पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। 

स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।

उपाय: पीपल के वृक्ष के पास तिल के तेल का दीपक जलाएं।

 

11. कुंभ (Aquarius)

करियर: ऑफिस के कार्य से लंबी यात्रा के योग हैं।

लव: पार्टनर के साथ रिश्तों में गहराई आएगी।

धन: भाग्य के सहारे आपके कुछ बड़े काम आज बन जाएंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

 

12. मीन (Pisces)

करियर: ऑफिस में अपनी गोपनीयता बनाए रखें और बहस से बचें।

लव: पार्टनर के साथ धैर्य और नरमी से बात करें।

धन: आर्थिक जोखिम लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। 

स्वास्थ्य: पैरों में चोट लगने की आशंका है।

उपाय: जरूरतमंदों को फल दान करें।ALSO READ: Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन



from ज्योतिष https://ift.tt/sxftDXE
Previous
Next Post »