
Environmental Protection and Spirituality: सनातन धर्म और हमारी संस्कृति में वृक्षों को सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि देवताओं का रूप माना गया है। शास्त्रों में लिखा है कि जो पुण्य बड़े-बड़े यज्ञ करवाने, आलीशान मंदिर बनवाने या देव-आराधना से भी नहीं मिलता, वह पुण्य महज एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने से आसानी से मिल जाता है। एक पौधा न जाने कितने जीवों को जीवनदान देता है।ALSO READ: Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधों का सीधा संबंध हमारे ग्रहों और किस्मत से होता है। आइए जानते हैं पौधारोपण से जुड़े वो 13 चमत्कारी नियम, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं:
1. पौधारोपण के 5 'सुपर' नक्षत्र
नया पौधा लगाने के लिए उत्तरा, स्वाति, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे भाग्यशाली माना जाता है। इन नक्षत्रों में रोपे गए पौधे कभी सूखते नहीं हैं और बहुत तेजी से फलते-फूलते हैं।
2. दिशाओं का रखें खास ख्याल
घर के नैऋत्य (South-West) या आग्नेय कोण (South-East) में कभी भी गार्डन या बगीचा न बनाएं। यदि बगीचा बनाना ही है, तो घर के बाएं हिस्से (बाईं ओर) को चुनें।
वास्तु दोष दूर करने का सीक्रेट: घर के पूर्व में बड़े पेड़ों का होना अच्छा नहीं माना जाता। अगर ऐसा है, तो उनके साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवला, अमलतास, हरसिंगार या तुलसी का पौधा लगा दें, वास्तु दोष तुरंत बैलेंस हो जाएगा।
3. फल न देने वाले पेड़ों का इलाज
अगर आपके बगीचे में किसी पेड़ पर फल आने बंद हो गए हैं या बहुत कम आते हैं, तो एक अचूक उपाय अपनाएं। उस पेड़ की जड़ में कुलथी, उड़द, मूंग, तिल और जौ मिला हुआ पानी डालना शुरू करें। पेड़ फिर से फलों से लद जाएगा।
4. इन पेड़ों से बढ़ती है घर में अशांति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बाउंड्री में पलाश, कंचन, अर्जुन, करंज और लसोड़ा/बहुवार के पेड़ हमेशा कलह और असंतोष पैदा करते हैं। वहीं बेर का पेड़ घर में नए दुश्मन खड़े करता है, इसलिए इसे घर की सीमा से बाहर ही लगाएं।
5. घर में लाएं 'अमन-चैन'
जिस घर की बाउंड्री के अंदर निर्गुंडी का पौधा होता है, वहां कभी लड़ाई-झगड़े नहीं होते और हमेशा शांति रहती है। इसके अलावा घर की सीमा में अंगूर, कटहल (पनस), पाकड़ और महुआ के पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
6. जमीन-जायदाद के विवादों से मुक्ति
यदि आप प्रॉपर्टी, जमीन या मकान से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो आंवले का पौधा लगाएं। इस पौधे को आप कहीं भी लगाएं, इसे लगाने वाले की जमीन संबंधी सारी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।ALSO READ: Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत
7. कमजोर चंद्रमा का रामबाण इलाज
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, मानसिक तनाव रहता है या माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, तो आपको गूलर का पौधा लगाना चाहिए। यह चंद्रमा की हर पीड़ा को हर लेता है।
8. चार दिशाओं के 'रक्षक' वृक्ष
वास्तु के अनुसार, घर के चारों तरफ पेड़ों का सही कॉम्बिनेशन इस प्रकार होना चाहिए:
शुभ: पूर्व में बरगद, पश्चिम में पीपल, उत्तर में पाकड़ और दक्षिण में गूलर का पेड़ होना भाग्य चमकाता है।
अशुभ (भूलकर भी न करें): इसके बिल्कुल विपरीत, यानी पूर्व में पीपल, दक्षिण में पाकड़, पश्चिम में बरगद और उत्तर में गूलर का पेड़ होना भयंकर वास्तु दोष और कंगाली लाता है।
9. साक्षात लक्ष्मी का वास
जिस घर के आंगन या परिसर में बिल्वपत्र (बेल) का एक भी पेड़ लगा होता है, उस घर पर भगवान शिव के साथ-साथ साक्षात माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वहां कभी धन की कमी नहीं होती।
10. कैक्टस यानी दुश्मनों को दावत
घर के अंदर या आसपास कभी भी रेगिस्तानी या कटीले पौधे, जैसे कैक्टस न लगाएं। ये पौधे घर में निगेटिव एनर्जी फैलाते हैं, जिससे शत्रु बाधा, मानसिक अशांति और धन की हानि होती है।
11. पापों का नाश और उत्तम संतान की प्राप्ति
पापों से मुक्ति: जो व्यक्ति खुले मैदान या सार्वजनिक स्थान पर दो बरगद (बड़) के पेड़ लगाता है, उसके कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
संतान सुख: उत्तम, आज्ञाकारी और सुख देने वाली संतान की कामना के लिए पलाश का वृक्ष लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि यह पेड़ घर की सीमा से बाहर होना चाहिए।
प्रायश्चित का नियम: अगर किसी भी मजबूरी के कारण आपको कोई हरा-भरा पेड़ काटना पड़ रहा है, तो उस पाप से मुक्ति पाने के लिए तुरंत 10 नए पौधे लगाने और उनके पालन-पोषण का संकल्प लें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Vastu Tips: घर से वास्तु दोष मिटाने के 3 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन
from ज्योतिष https://ift.tt/z05kDOc
EmoticonEmoticon