Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

Photo of Goddess Lakshmi praising Lord Shri Hari Vishnu, the deity of Ekadashi Tithi

Adhik Maas Parama Ekadashi: परमा एकादशी हिंदू धर्म में बेहद दुर्लभ और महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है। यह एकादशी हर साल नहीं आती, बल्कि लगभग 3 साल में एक बार आने वाले 'अधिक मास' (मलमास या पुरुषोत्तम मास) के कृष्ण पक्ष में आती है। शास्त्रों के अनुसार, 'परमा' शब्द का अर्थ है 'सर्वोच्च'। इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर होती है, सुख-समृद्धि आती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।ALSO READ: भाग्य बदलने वाली रात: परमा एकादशी व्रत की अमर कथा

 

परमा एकादशी का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। जो श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से इस दिन उपवास रखते हैं और भगवान नारायण की आराधना करते हैं, उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है।

 

चूंकि अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस महीने में आने वाली 'परमा एकादशी' का महत्व बाकी अन्य एकादशियों से कहीं अधिक बढ़ जाता है। वर्ष 2026 में अधिक मास ज्येष्ठ के महीने में यह पावन व्रत 11 जून 2026, दिन गुरुवार को रखा जाएगा।

 

इस तरह करें पूजा, जानें विधि 

परमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के 'पुरुषोत्तम' रूप की पूजा की जाती है। इसकी विधि इस प्रकार है:

 

ब्रह्म मुहूर्त में शुरुआत: एकादशी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। संभव हो तो पीले रंग के साफ वस्त्र धारण करें।

 

व्रत का संकल्प: हाथ में जल लेकर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें।

 

पूजा की तैयारी: घर के मंदिर में एक छोटी चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

 

अभिषेक और श्रृंगार: भगवान श्रीहरि को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें पीले चंदन का तिलक लगाएं, पीले फूल, फल और तुलसी दल/ तुलसी के पत्ते मुख्य रूप से अर्पित करें। (ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी नहीं तोड़ी जाती, इसलिए एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें)।

 

भोग और आरती: भगवान को सात्विक चीजों या फलों का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। अंत में माता लक्ष्मी और विष्णु जी की आरती करें।

 

रात्रि जागरण का महत्व: इस एकादशी पर रात के समय सोना नहीं चाहिए। रात में भगवान के भजनों, कीर्तन या मंत्रों का जाप करते हुए समय बिताना अत्यंत फलदायी माना गया है।ALSO READ: परमा एकादशी 2026: कब है व्रत? जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और जरूरी नियम

 

परमा एकादशी व्रत के जरूरी नियम

दशमी से ही शुरुआत: व्रत के नियम एक दिन पहले यानी दशमी तिथि की रात से ही शुरू हो जाते हैं। दशमी की रात को सात्विक और हल्का भोजन करना चाहिए।

 

चावल का निषेध: एकादशी के दिन घर में चावल बनाना और खाना पूरी तरह वर्जित होता है। व्रत रखने वालों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस दिन चावल नहीं खाने चाहिए।

 

फलाहार या निर्जला: यह व्रत अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार रखना चाहिए। आप चाहें तो केवल पानी पीकर (निर्जला) या फिर फल, दूध और कुट्टू-सिंघाड़े का आटा जैसी फलाहारी चीजों का सेवन करके व्रत रख सकते हैं।

 

परमा एकादशी व्रत कथा (संक्षेप में)

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में काम्पिल्य नगरी में सुमेधा नाम का एक अत्यंत धार्मिक लेकिन बहुत गरीब ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी का नाम पवित्रा था, जो बेहद पतिव्रता और शांत स्वभाव की थी। वे दोनों इतने गरीब थे कि कई बार उन्हें भूखा ही सोना पड़ता था, लेकिन फिर भी वे अपने द्वार पर आए किसी अतिथि को खाली हाथ नहीं लौटने देते थे।

 

अपनी गरीबी से परेशान होकर जब सुमेधा ने अपनी पत्नी से धन कमाने के लिए परदेस जाने की बात कही, तो पवित्रा ने कहा कि "धन और सुख-दुख पूर्व जन्मों के कर्मों के आधार पर मिलते हैं, इसलिए हमें यहीं रहकर ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए।"

 

एक दिन उनके घर महर्षि कौंडिन्य पधारे। सुमेधा और पवित्रा ने उनका आदर-सत्कार किया। तब ब्राह्मण दंपत्ति ने ऋषि से अपनी दरिद्रता दूर करने का उपाय पूछा। महर्षि कौंडिन्य ने उन्हें बताया कि अधिक मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली 'परमा एकादशी' का व्रत रखने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और दरिद्रता का नाश होता है। महर्षि के कहे अनुसार दोनों ने पूरी श्रद्धा से यह व्रत और रात्रि जागरण किया।

 

व्रत के प्रभाव से कुछ ही दिनों में उनकी गरीबी दूर हो गई, उन्हें धन-धान्य की प्राप्ति हुई और जीवन के अंत में वे विष्णु लोक को सिधारे।

 

व्रत का पारण 

एकादशी व्रत का समापन अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को किया जाता है। अगले दिन सुबह स्नान करके दोबारा भगवान विष्णु की पूजा करें, ब्राह्मणों या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या सीधे दान-दक्षिणा (अनाज, वस्त्र) दें। इसके बाद ही स्वयं भोजन ग्रहण करके व्रत का पारण करें।ALSO READ: जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि



from ज्योतिष https://ift.tt/yZ2c1LI
Previous
Next Post »