Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जुलाई, 2026)

Daily Horoscope 2026 message in pictures and pictures of 12 zodiac signs


मेष राशि (Aries)

Today 07 July horoscope in Hindi 2026 : करियर: आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई बड़ा और साहसिक फैसला ले सकते हैं।

लव: पार्टनर के साथ रिश्तों में नया जोश और तालमेल देखने को मिलेगा। आपसी समझ बढ़ेगी।

धन: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। अटके हुए पैसों को निकालने के लिए आज का दिन सही है।

स्वास्थ्य: ऊर्जा का स्तर बहुत अच्छा रहेगा। पुराने किसी दर्द से राहत मिल सकती है।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें बूंदी का भोग लगाएं।ALSO READ: अमरनाथ यात्रा: क्या गुफा में आज भी दिखाई देते हैं 2 अमर कबूतर? जानें पूरा रहस्य

 

वृषभ राशि (Taurus)

करियर: ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जिससे शाम तक थकान महसूस होगी। धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में गलती हो सकती है।

लव: प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी घरेलू मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी।

धन: खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आज किसी को उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है। पर्याप्त पानी पीएं।

उपाय: हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

 

मिथुन राशि (Gemini)

करियर: आज आपकी कम्यूनिकेशन स्किल कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स की तारीफ मिलेगी।

लव: लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

धन: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अटका हुआ पैसा या पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आ सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आज आप खुद को काफी हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे।

उपाय: हनुमान जी को लाल रंग का फूल अर्पित करें और 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें।

 

कर्क राशि (Cancer)

करियर: कार्यस्थल पर चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें। अपने काम पर ध्यान दें, आपके विरोधी आपकी कमियां ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं।

लव: वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ शाम का समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

धन: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन पुराने किसी कर्ज को चुकाने में धन खर्च भी होगा।

स्वास्थ्य: खान-पान में लापरवाही के कारण पेट खराब या फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना टालें।

उपाय: मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद को गुड़ या मसूर की दाल दान करें।

 

सिंह राशि (Leo)

करियर: सरकारी क्षेत्र या उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं।

लव: प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। सिंगल लोगों को आज कोई प्रपोजल मिल सकता है।

धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो दिन उत्तम है।

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन बेहतरीन है। योग या कसरत करने की प्रेरणा मिलेगी।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर और चोला चढ़ाएं।

 

कन्या राशि (Virgo)

करियर: व्यापारियों को आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका कोई मुश्किल काम आज आसानी से हल हो जाएगा।

धन: धन का आगमन अच्छा रहेगा, लेकिन आज निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

स्वास्थ्य: आंखों में जलन या दर्द की शिकायत हो सकती है। स्क्रीन से थोड़ा दूरी बनाकर रखें।

उपाय: मंगलवार की शाम को सुंदरकांड का पाठ करें।ALSO READ: Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 

तुला राशि (Libra)

करियर: रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।

लव: लव लाइफ में चल रहे पुराने विवाद आज सुलझ जाएंगे। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है।

धन: पैसों की आवक सामान्य रहेगी। सुख-साधनों की वस्तुओं पर थोड़ा खर्च होने की संभावना है।

स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों का दर्द आज परेशान कर सकता है। सीढ़ियां चढ़ते समय सावधानी बरतें।

उपाय: बंदरों को केला या भुने हुए चने खिलाएं।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: आज का दिन प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद या कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े लोगों के लिए बंपर मुनाफा लेकर आएगा।

लव: पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा होगा। आज आप अपनी कोई दिल की बात उनके साथ साझा कर सकते हैं।

धन: अचानक धन लाभ के मजबूत योग हैं। लॉटरी या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

स्वास्थ्य: आज आप खुद को जोश और अत्यधिक ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। सेहत शानदार रहेगी।

उपाय: हनुमान जी के पैर का सिंदूर अपने माथे पर लगाएं।

 

धनु राशि (Sagittarius)

करियर: विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आज का दिन करियर की नई दिशा तय करने वाला रहेगा। नौकरी के अच्छे अवसर हाथ आ सकते हैं।

लव: पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का मन बन सकता है।

धन: आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और बचत भी बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। हल्की सर्दी-खांसी हो सकती है, घरेलू उपचार से आराम मिलेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का 3 बार पाठ करें।

 

मकर राशि (Capricorn)

करियर: आज कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। अपना काम स्वयं करें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

लव: पार्टनर की किसी बात से मन थोड़ा आहत हो सकता है। बैठकर शांति से बात सुलझाना बेहतर होगा।

धन: धन से जुड़े बड़े फैसले आज टाल दें। कहीं भी बड़ा निवेश करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

स्वास्थ्य: अत्यधिक काम और तनाव के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आराम करें।

उपाय: मंगलवार के दिन किसी गाय को भीगी हुई चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का सही समय है।

लव: दांपत्य जीवन में रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी। शाम को पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धन: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई पेमेंट आज क्लियर हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। पुरानी किसी शारीरिक समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं।

 

मीन राशि (Pisces)

करियर: ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू आदि में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

लव: परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति बहुत प्रेमपूर्ण रहेगा।

धन: धन लाभ के योग हैं, लेकिन हाथ में पैसा आते ही खर्चों की लिस्ट भी तैयार हो जाएगी। बजट का ध्यान रखें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। त्वचा या एलर्जी से जुड़ी कोई पुरानी समस्या आज दूर हो सकती है।

उपाय: हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।ALSO READ: Kalashtami 2026: कालाष्टमी का क्या है महत्व?



from ज्योतिष https://ift.tt/nI7MRxa
Previous
Next Post »