
1. वृषभ राशि (Taurus)-लक्ज़री और स्वाद का डबल डोज़
कहाँ हो रहा है गोचर: आपके धन भाव (दूसरे घर) में।
क्या मिलेगा: अच्छे खाने, गहनों और सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद मिलेगा। आपकी बातें लोगों का दिल जीत लेंगी।
सावधानी: बुध वक्री हैं, इसलिए काम में थोड़े बहुत अप-डाउन आ सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है- समय आपके साथ है!
ALSO READ: वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?
2. सिंह राशि (Leo)- मुनाफे का बंपर ऑफर
कहाँ हो रहा है गोचर: आपके लाभ भाव (11वें घर) में।
क्या मिलेगा: आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए 'जैकपॉट' जैसा है। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा और नौकरी में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों और भाइयों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बस अपनी सूझबूझ का सही इस्तेमाल करें।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)- अचानक चमकेगी किस्मत
कहाँ हो रहा है गोचर: आपके 8वें घर में।
क्या मिलेगा: ज्योतिष के अनुसार यह गोचर आपके लिए सरप्राइज लेकर आ रहा है। कहीं से अचानक या गुप्त धन मिल सकता है। समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा।
सावधानी: इस समय शनि-मंगल का भी असर रहेगा, इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। कड़वा बोलने से बचें।
4. मकर राशि (Capricorn)- कर्ज से मुक्ति और मान-सम्मान
कहाँ हो रहा है गोचर: आपके छठे घर में।
क्या मिलेगा: अगर आप राइटिंग, आर्ट या एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं, तो आप रॉक करने वाले हैं! समाज में आपकी तारीफ होगी और सबसे बड़ी राहत- अगर कोई पुराना कर्ज या लोन है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है।
5. मीन राशि (Pisces)- प्रॉपर्टी का सुख और बड़े लोगों से कनेक्शन
कहाँ हो रहा है गोचर: आपके सुख भाव (चौथे घर) में।
क्या मिलेगा: घर में खुशहाली आएगी और माता जी का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके हुए काम पूरे होंगे और समाज के रसूखदार लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी।
ALSO READ: सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय
from ज्योतिष https://ift.tt/hzFylEq
EmoticonEmoticon