नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

kark rashi me mangal ka prabhav

Kark ka mangal 2026: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार की शाम ठीक 5:03 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी नीच राशि 'कर्क' में कदम रखने जा रहे हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जब मंगल जैसा उग्र ग्रह नीच का होता है, तो वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर उथल-पुथल की स्थितियां बनती हैं। हालांकि, देवगुरु बृहस्पति की मौजूदगी इस नकारात्मकता की धार को कम करने और परिस्थितियों को संभालने में मददगार साबित होगी। आइए जानते हैं मंगल के इस महत्वपूर्ण गोचर का हम पर और दुनिया पर क्या असर पड़ने वाला है:-

ALSO READ: मंगल का नीच राशि में गोचर 2026: इन 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय, जानें राशिफल और प्रभाव

मानसिक और शारीरिक प्रभाव

भावनात्मक उथल-पुथल: इस अवधि में लोग अपने परिवार, निजी जिंदगी और मानसिक शांति को लेकर बेहद भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। अचानक गुस्से का फूटना या भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर महसूस करना आम बात हो सकती है।

 

सकारात्मक दिशा में ऊर्जा का इस्तेमाल: अपनी ऊर्जा को बेकार की बहसों में गंवाने के बजाय घर-परिवार के मामलों को सुलझाने, प्रॉपर्टी के रेनोवेशन या घर की मरम्मत के कामों में लगाना फायदेमंद रहेगा।

 

स्वास्थ्य का रखें ध्यान: मंगल रक्त, ऊर्जा और मांसपेशियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। नीच के मंगल के कारण एसिडिटी, सीने में जलन, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, पाचन की समस्या और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

 

वैश्विक मंच पर हलचल

सरहदों पर बढ़ेगा तनाव: दुनिया के प्रमुख देशों का पूरा ध्यान अपनी सीमाओं की सुरक्षा पर रहेगा। वैश्विक नेताओं का रुख आक्रामक और रक्षात्मक नजर आ सकता है।

जल विवाद और प्राकृतिक आपदाएं: पानी के स्रोतों और समुद्री सीमाओं पर वर्चस्व को लेकर देशों के बीच विवाद गहरा सकते हैं। समुद्र में जहाज दुर्घटना, सुनामी या तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा की आशंका बनी रहेगी।

पावर और वाटर ग्रिड पर असर: दुनिया भर में जल आपूर्ति प्रणाली और पावर ग्रिड में अचानक तकनीकी खराबी या संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।

ALSO READ: मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

देश के भीतर के हालात

पड़ोसियों से तनातनी और सीमा सुरक्षा: पड़ोसी मुल्कों के साथ रिश्ते नाजुक मोड़ पर पहुंच सकते हैं। सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आएंगे।

राजनीति में तीखे वार-पलटवार: देश की राजनीति में नाटकीय मोड़ आएंगे और नेताओं के बीच व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होगा।

आम जनता का मिजाज: भावनाओं के हावी होने से आम लोगों में सरकार या व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं।

किसानों के लिए राहत: यह गोचर देश के किसानों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। अपनी जमीन और फसलों के प्रति उनका जुड़ाव बढ़ेगा और खेती-किसानी से जुड़े कामों में तेजी आएगी। वहीं सरकार भी आवास और बुनियादी निर्माण से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर सकती है।

रियल एस्टेट बाजार: कर्क राशि का संबंध जमीन और मकान से है। इस दौरान प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी तो देखने को मिलेगी, लेकिन इसके साथ ही कुछ नई जटिलताएं और कानूनी पेच भी सामने आ सकते हैं।

 

12 राशियों का नीच के मंगल का प्रभाव:

मेष: ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। परिवार में बहस से बचें, संपत्ति व वाहन मामलों में सावधान रहें।

वृषभ: पराक्रम और धन लाभ बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन व पार्टनरशिप में संयम रखें।

मिथुन: संचित धन खर्च हो सकता है। सेहत (तला-भुना खाने) और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क: क्रोध व सेहत (सिरदर्द/रक्त संबंधी) का ध्यान रखें। वाद-विवाद और ड्राइविंग में सतर्कता बरतें।

सिंह: अनावश्यक खर्च व भागदौड़ संभव। विदेश संबंधी कार्यों और प्रॉपर्टी में लाभ के योग।

कन्या: व्यापार, सेहत व आय के लिए शुभ समय। भाइयों का सहयोग और विरोधियों पर जीत मिलेगी।

तुला: कार्यक्षमता और आय बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल रखें और वाणी संयमित रखें।

वृश्चिक: धार्मिक रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें, नौकरी व आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

धनु: चोट-चपेट व एसिडिटी से बचें। खान-पान संभालें, विदेश से जुड़े काम अचानक बन सकते हैं।

मकर: दांपत्य व पार्टनरशिप में गलतफहमी से बचें। धैर्य रखें और बहस से दूर रहें।

कुंभ: शत्रुओं पर विजय और धन लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन/इंक्रीमेंट के रास्ते खुलेंगे।

मीन: पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। संतान व वित्तीय मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें।



from ज्योतिष https://ift.tt/M2HxFtr
Previous
Next Post »