शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए शुरू होगा फायदे का समय, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

shani ketu shadashtak yog

ग्रहों की चाल जब बदलती है, तो किस्मत के ताले भी झटके से खुल जाते हैं! ज्योतिष की दुनिया में 'षडाष्टक योग' तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव (पोजीशन) में आ विराजते हैं। फिलहाल मीन राशि में बैठे शनिदेव और सिंह राशि में मौजूद केतु के बीच यही दिलचस्प योग बना हुआ है, जो आने वाली 25 नवंबर तक जारी रहेगा। आमतौर पर इस योग को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन इस बार ये 5 चुनिंदा राशियों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। करियर में जबरदस्त उछाल और अप्रत्याशित धनवर्षा के कड़े संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि 25 नवंबर तक किन राशियों पर किस्मत मेहरबान रहने वाली है।

 

1. मेष राशि: रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, संपत्ति लाभ का सुनहरा मौका

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय सीधे-सीधे किसी वरदान जैसा है। आपके अंदर का आत्मविश्वास और साहस अब दोगुना नजर आएगा।

करियर और बिजनेस: दफ्तर में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिससे वर्कप्लेस पर आपका बोलबाला बढ़ेगा।

आर्थिक पक्ष: अगर काफी समय से खुद का मकान, कोई प्रॉपर्टी या चमचमाती गाड़ी खरीदने का मन बना रहे थे, तो 25 नवंबर तक आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। फंसा हुआ पैसा भी जेब में वापस लौटेगा।

ALSO READ: सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

2. मिथुन राशि: विरोधियों की होगी छुट्टी, करियर में बंपर उछाल

मिथुन वालों के लिए यह योग 'मुसीबत में भी मुनाफा' कमाने का दौर लेकर आया है।

करियर और बिजनेस: कानून, राजनीति या कोर्ट-कचहरी के मामलों से जुड़े लोगों के पक्ष में बड़ा फैसला आ सकता है। कोई ऊंचा पद मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं।

आर्थिक पक्ष: आपके गुप्त शत्रु चाहें कितनी भी साजिशें रच लें, आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। पैसों का फ्लो लगातार बना रहेगा और आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा।

ALSO READ: शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

3. सिंह राशि: विदेशी कनेक्शन से मोटा मुनाफा, अचानक चमकेगी किस्मत

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि-केतु की यह जुगलबंदी बंद किस्मत के दरवाजे खोलने आई है।

करियर और बिजनेस: अगर आप मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में काम करते हैं या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, तो आपकी मोटी कमाई तय है।

आर्थिक पक्ष: शेयर बाजार हो या खानदानी जायदाद, आपको अचानक भारी धनलाभ हो सकता है। समाज में आपका रूतबा और सम्मान एक अलग ही मुकाम पर होगा।

ALSO READ: नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

4. तुला राशि: प्रमोशन के पक्के योग, जिंदगी में बढ़ेगी लग्जरी

कर्मफल दाता शनिदेव की तुला राशि पर हमेशा से खास मेहरबानी रही है। अब तक की गई आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल चकने का वक्त आ गया है।

करियर और बिजनेस: जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं, उन्हें तगड़े सैलरी पैकेज के साथ शानदार ऑफर मिल सकता है। बॉस आपकी काबिलियत के कायल रहेंगे।

आर्थिक पक्ष: आपकी सुख-सुविधाओं और शौक-मौज पर अच्छा-खासा खर्च होगा, लेकिन गनीमत यह है कि कमाई के नए रास्ते खुलने से आपकी आर्थिक तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

 

5. धनु राशि: बिजनेस में लगेगी जैकपॉट डील, घर में बिखरेगी खुशहाली

धनु राशि वालों के लिए 25 नवंबर तक का सफर हर मुश्किल राह को आसान बनाने वाला साबित होगा।

करियर और बिजनेस: व्यापारियों के हाथ कोई बहुत बड़ी और फायदेमंद डील लगने वाली है, जिससे कारोबार का विस्तार होगा। पार्टनरशिप में किए गए काम जबरदस्त रिटर्न देंगे।

आर्थिक पक्ष: पारिवारिक जीवन के गिले-शिकवे दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर किया गया कोई बड़ा आर्थिक निवेश भविष्य में बंपर मुनाफा दिलाएगा।



from ज्योतिष https://ift.tt/4cUE0xY
Previous
Next Post »