सितंबर से मार्गी हुए शनिदेव, शनिवार के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय

न्याय के देवता शनिदेव सितंबर से धनु राशि में मार्गी हो गए हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि की वक्री चाल अच्छी नहीं मानी जाती है। अब तक शनि धनु राशि में वक्री चाल चल रहे थे। जिसके कारण कई राशि के जातकों को इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा थे। इस दौरान उन्हें कई कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ रहा था। लेकिन अब धनु राशि में शनि के मार्गी होने से कुछ परिस्थितियों में सुधार होगा। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ रहा है। इसलिए राशि अनुसार उपाय करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं उपायों के बारे में...

 

shanidev

मेष राशि: इस राशि के जातक शनिवार के दिन अपने घर में श्री शिव रुद्राभिषेक करवाएं।

वृषभ राशि: इस राशि वाले जातक नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: इस राशि वाले जातक महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।

कर्क राशि: आपके लिए शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में सरसों भरकर अपना चेहरा उसमें देखकर छाया दान करें।

सिंह राशि: इस राशि के जातक शनिवार के दिन काले तिलों अथवा साबुत उड़द का दान करें।

कन्या राशि: इस राशि वाले जातक शनिदेव के बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:' का नियमित जाप करें।

तुला राशि: इस राशि वाले जातक आपको नियमित रूप से शमी वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि: इस राशि वाले जातक इस राशि वाले जातक किसी गरीब अथवा असहाय की यथासंभव सहायता करें।

धनु राशि: इस राशि वाले जातक चींटियों के स्थान पर चीनी और गेहूं का आटा डालें।

मकर राशि: आपकी राशि वाले जातक महाराज दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।

कुंभ राशि: इस राशि वाले जातक शनिवार के दिन, शनि के नक्षत्रों और शनि की होरा में उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करें।

मीन राशि: अपने से छोटों से अच्छा व्यवहार करें और किसी धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर सफाई करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2p8BQqc
Previous
Next Post »