मकर राशि में शनि: वृश्चिक, मीन, मेष, वृषभ, सिंह, कन्या को विशेष लाभ

24 जनवरी 2020 अर्थात आज मकर राशि में शनि ग्रह का प्रवेश हो गया है। मकर राशि शनि की स्वराशि है। 29 वर्षों के बाद शनि अपनी ही राशि मकर में आया है और लगभग ढाई वर्ष तक इसी राशि में रहकर (मार्गी-वक्री-मार्गी गति के साथ) सभी राशियों, प्रदेशों, देशों और विश्व को प्रभावित करेगा।


24 जनवरी 2020 से शनि वृश्चिक राशि के लिए तीसरा ( तृतीय ) हो गया है, अतः बहुत आर्थिक, शैक्षणिक और न्यायिक लाभ देगा, क्योंकि साढ़े साती उतर गई है। मीन राशि को शनि ग्यारहवां हो गया है अर्थात लाभ ही लाभ। सिंह राशि को छठा हो गया हैं यानि रोग-ऋण-शत्रु को समाप्त करके मानसिक सुकून देगा।


वृषभ और कन्या राशि को इसलिए लाभप्रद है, क्योंकि दोनों राशियों की ढैया पनौती समाप्त हो गई है। मेष राशि के लिए इसलिए लाभप्रद रहेगा, क्योंकि दसवां हो गया है। अतः शासकीय सेवा में नियुक्तिया प्रमोशन का लाभ देगा। मिथुन और तुला पर ढेया पनौती शुरू हो जाएगी तथा कुंभ पर साढ़े साती का आरंभ होगा।


मकर और धनु राशि पहले से ही साढ़े साती के प्रभाव में हैं। कर्क राशि के लिए शनि तटस्थ रहकर न लाभ पहुंचाएगा न हानि, फिर भी शुभ समाचारों की वृद्धि करेगा ओर देश-विदेश की यात्राओं के योग बनाएगा। इस दौरान जबकि शनि मार्गी से वक्र गति में आएगा तब।


राशि के अनुसार जाने शनि का प्रभाव

मेष : नौकरी लगेगी। नौकरी में हैं ते प्रमोशन होगा। विवाह की संभावनाएं। जय प्राप्त होगी।

वृषभ : ढैया पनौती समाप्त, अतः नया पद मिलेगा। धन वृद्धि। संतान से लाभ, किंतु नेत्र कष्ट।

मिथुन : ढैया पनौती शुरू, अतः स्वास्थ्य कष्ट। आर्थिक हानि। मानसिक तनाव।

कर्क : धन लाभ। स्थान परिवर्तन। पद परिवर्तन। यात्राएं होंगी। पद लाभ। स्वास्थ्य कष्ट।

सिंह : सेहत अच्छी रहेगी। स्थान परिवर्तन की संभावना। पदवृद्धि। रोग-ऋण-शत्रु नाश।

कन्या : ढैया पनौती समाप्त, अतः धन लाभ। सम्मान (पुरस्कार प्राप्ति)। संतान सुख।

तुला : पनौती (ढैया) आरंभ, अत: पुराना रोग उभर सकता है। यश बढ़ेगा, किंतु धन हानि।

वृश्चिक : मनोवांछित लाभ, धन प्राप्ति संतान का सुख। स्वास्थ्य अच्छा

धनु : उतरती साढ़ेसाती का शुरुआती डेढ़ वर्ष, पारिवारिक कलह, मतभेद। बाद में ठीक समय।

मकर : शनि स्वराशि में अतः कष्ट नहीं देगा, किंतु मानसिक तनाव रहेगा। पदवृद्धि।

कुंभ : साढ़े साती आरंभ किंतु आर्थिक लाभ होगा। यश मिलेगा। विदेश यात्रा होगी।

मीन : धन लाभ। संतान से सुख। यात्रा से लाभ। यश बढ़ेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ROUy3S
Previous
Next Post »