
Shri Ram Navami 2023: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार राम नवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को रहेगी। इस दिन प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूरे देश भी इस जन्मोत्सव को बहुत ही बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, क्योंकि इस समय अयोध्या में श्रीराम लला की विशेष पूजा होगी। आओ जानते हैं कि किस तरह करें इस दिन श्रीराम की पूजा।
श्री राम पूजा का मुहूर्त : 30 मार्च 2023 को सुबह 11:11:38 से 13:40:20 तक रहेगा।
क्या करते हैं रामनवमी के दिन :
- इस दिन रामायण का पाठ करते हैं। रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं।
- कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है।
- भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित कर पालने में झुलाते हैं।
- कई जगहों पर पालकी या शोभायात्रा निकाली जाती है।
- अयोध्या में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है।

रामनवमी की सरल पूजा विधि | Simple worship method of Ram Navami:
1. रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लेकर प्रभु श्री राम के बालरूप की पूजा की जाती है।
2: बालक रामलला को झुले में विराजमान करके, झुले को सजाया जाता है और दिन में 12 बजे के आसपास उनकी पूजा की जाती है।
3. ताबें के कलश में आम के पत्ते, नरियल, पान आदि रखकर चावल का ढेर पर कलश स्थापित करते हैं और उस के आसपास चौमुखी दीपक जलाते हैं।
4. फिर श्री राम को खीर, फल, मिष्ठान, पंचामृत, कमल, तुलसी और फूल माला अर्पित करते हैं।
5. नैवद्य अर्पित करने के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं।
6. इस दिन पंचामृत के साथ ही पीसे हुए धनिये में गुड़ या शक्कर मिलाकर प्रसाद बनाकर बांटते हैं।
from ज्योतिष https://ift.tt/bxOEVzM
Artikel Menarik Lainnya
Aaj Ka Rashifal: सेहत, नौकरी, व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 20 मार्च का दैनिक राशिफल
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
Today 20 March horoscope in
Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को व्यवसाय में होगा लाभ, नौकरी में अच्छा रहेगा समय, जानें 21 मार्च का राशिफल
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
Today Horoscope Rashifal 21
सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?
Solar Eclipse And Saturn Transit in Pisces 2025 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सबसे
नवरात्रि की चतुर्थ देवी कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती
Forth day of Navratri: चैत्र नवरात्रि में नवदुर्गा पर्व के चौथे दिन चतुर्थी की देवी मां कूष्मांडा
नवरात्रि की तृतीया देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती
devi chandraghanta
Maa Chandraghanta : चैत्र नवरात्रि या नवदुर्गा पूजन के तीसरे दिन तृतीया की देवी
कब मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव, जानें पूजन के मुहूर्त, विधि और महत्व
Ram Navami Date: रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप
EmoticonEmoticon