Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 जुलाई, 2026)

Daily horoscope 2026 message with 12 astrology cycles gives photo

1. मेष राशि (Aries)

Today 22 July horoscope in Hindi 2026 : करियर: कार्यस्थल पर अपनी कार्यकुशलता के बल पर आप कठिन कार्यों को भी आसान बना लेंगे।

लव: पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ने से रिश्ते में मजबूती आएगी।

धन: व्यापार में नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अत्यधिक सोचने से बचें।

उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।ALSO READ: Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

 

2. वृषभ राशि (Taurus)

करियर: सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आज आपके लिए जरूरी होगा।

लव: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 

धन: खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट डगमगा सकता है।

स्वास्थ्य: पेट में गड़बड़ी हो तो बाहर के खान-पान से पूरी तरह परहेज करें।

उपाय: बुधवार के दिन किसी गाय को हरी मूंग या हरा चारा खिलाएं।

 

3. मिथुन राशि (Gemini)

करियर: नौकरी और व्यापार में आपकी कम्युनिकेशन स्किल से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

लव: पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा और आप अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाएंगे।

धन: रुका हुआ पुराना धन वापस मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

स्वास्थ्य: आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: छोटी कन्याओं को हरे रंग की कोई वस्तु या फल दान करें।

 

4. कर्क राशि (Cancer)

करियर: ऑफिस में खुद को किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रखें। आज केवल अपने काम पर ध्यान दें।

लव: आज पार्टनर का पूरा भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धन: आज किसी को बड़ा उधार देने से बचना ही आपके लिए समझदारी होगी।

स्वास्थ्य: अत्यधिक काम के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकता है। 

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। 

 

5. सिंह राशि (Leo)

करियर: कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

लव: शाम को पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

धन: म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

स्वास्थ्य: पुरानी किसी बीमारी से आज बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें। 

 

6. कन्या राशि (Virgo)

करियर: नौकरीपेशा लोगों के नए आइडियाज सफल रहेंगे। व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और मुनाफा बढ़ेगा।

लव: अविवाहित लोगों के जीवन में आज कोई खास आ सकता है।

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होने से धन संचय करने के प्रयास पूरी तरह सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य: सुबह की सैर और प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।ALSO READ: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

 

7. तुला राशि (Libra)

करियर: नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ी पहचान या नया प्लेटफॉर्म मिल सकता है।

लव: छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करके पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। 

धन: आमदनी ठीक होगी, पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

स्वास्थ्य: शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। भारी सामान उठाने से बचें।

उपाय: मां दुर्गा के देवी कवच का पाठ करें।

 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने से लाभ होगा। 

लव: लव लाइफ में आपसी विश्वास गहरा होगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

धन: पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं।

स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। मानसिक तनाव कम होगा।

उपाय: हनुमान मंदिर में लाल फूल अर्पित करें।

 

9. धनु राशि (Sagittarius)

करियर: उच्च शिक्षा पाने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

लव: प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

धन: कारोबार में आर्थिक उन्नति के योग हैं। 

स्वास्थ्य: मसालेदार भोजन से बचें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

 

10. मकर राशि (Capricorn)

करियर: कार्यस्थल पर धैर्य रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

लव: पार्टनर के साथ बातचीत बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

धन: आज कोई भी बड़ा वित्तीय जोखिम उठाने से बचना ही श्रेयस्कर होगा।

स्वास्थ्य: मानसिक थकान हो तो रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें।

उपाय: किसी जरूरतमंद की मदद करें,  भोजन दें।

 

11. कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: नौकरीपेशा के करियर में स्थिरता आएगी।

लव: लव पार्टनर के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। 

धन: आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन बढ़िया है। 

उपाय: श्रीविष्णु मंदिर में मिठाई का भोग लगाएं।

 

12. मीन राशि (Pisces)

करियर: दफ्तर में विरोधियों पर आपकी जीत निश्चित है।

लव: प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

धन: कारोबार से आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप सकारात्मक महसूस करेंगे।

उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर फल दान करें।ALSO READ: Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी 2026: पूजा की संपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट



from ज्योतिष https://ift.tt/z6yeR4h
Previous
Next Post »